कोरोना पॉजिटिव सिसोदिया अस्पताल में भर्ती

Published On
नई दिल्ली। कोरोना पॉजिटिव आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तबियत खराब होने पर बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिसोदिया को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप मुख्यमंत्री 14 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाये गये थे और घर पर ही आइसोलेशन में थे। वह दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से 14 सितंबर को दिल्ली विधानसभा सत्र में भी शामिल नहीं हुये थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts