कोरोना से 1.82 लाख की मौत, 26.22 लाख संक्रमित

Published On

बीजिंग/ जेनेवा/ नयी दिल्ली। International News in Hindi Today: वैश्विक महामारी Coronavirus ‘कोविड-19’ का प्रकोप तेजी से बढ़ता ही जा रहा है और अब तक विश्व के अधिकतर देशों में इस महामारी से एक लाख 82 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी है तथा 26.22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में Coronavirus से कुल 2,622,637 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 182,818 हो गयी है। विश्वभर में अब तक 708,798 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा वहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 840476 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 46611 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में इस बीमारी से अब तक 77366 लोग ठीक भी हुए हैं। अमेरिका के बाद सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 25085 लोगों की मौत हुई है और अब तक 187327 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 54543 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts