दिल्ली दंगों का पोस्टर बॉय मोहम्मद शाहरुख उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Published On

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के दौरान पुलिसकर्मी पर गोली चलाने वाले मोहम्मद शाहरुख को मंगलवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली दंगों के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शाहरुख पुलिसकर्मी दीपक दहिया पर पिस्तौल ताने हुए दिखायी दे रहा है जबकि पुलिसकर्मी डंडे से उसका सामना कर रहा है।

इसके अलावा वह हवा में भी गोलियां चलाता नजर आ रहा है। यह वीडियो 24 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा का था। गौरतलब है कि दिल्ली दंगों से संबंधित यह सबसे प्रमुख गिरफ्तारी है। इससे पहले जगतपुरी से कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां को दिल्ली में दंगा भड़काने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts