चंडीगढ़ में उमड़ा देश प्रेम

Published On

मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है…

  • डेरा प्रेमी तिरंगे बांट दूसरों को भी समझा रहे तिरंगे की अहमियत
  • पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा पर अमल कर जगह-जगह तिरंगा स्थापित कर रही साध-संगत

चंडीगढ़ (एम के शायना)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार देश की आन-बान-शान के लिए अपने जीवन को कुर्बान तक कर देने का मादा हैं। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का मानना है कि देश आगे बढ़ेगा तो देश के लोग तरक्की करेंगे। इसी के चलते पूज्य गुरु जी द्वारा देश के राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगे को हर घर में लहराने के कार्य को मानवता भलाई के कार्यों की सूची में शामिल किया है। इसी के चलते पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आह्वान पर आज मंगलवार को चंडीगढ़ में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सेवादारों व अन्य साध-संगत ने अपने घरों में तिरंगे को स्थापित किया तथा सेल्यूट कर दूसरों को भी तिरंगे लहराने का संदेश दिया।

वहीं जानकारी देते हुए चंडीगढ़ के इंजीनियर एनआर सिंगला ने बताया कि पूज्य गुरु जी सबसे बड़े देश प्रेमी के रूप में जाने जाते हैं। उनका हर कार्य देश हित में होता है, उन्होंने साध संगत में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर इस कदर भरी हुई है कि जब भी देश पर कोई संकट आया है, साध-संगत सीना चौड़ा कर सबसे अग्रणी पंक्ति मे देश के लिए खड़ी मिली है। इसके साथ पूज्य गुरु जी ने बच्चों के अंदर भी देश के प्रति ऐसा प्रेम बनाया कि जो कहने सुनने से परे है। डेरा सच्चा सौदा का हर एक मुरीद राष्ट्रसेवक है।

इसी कड़ी में पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत जोर शोर से अपने घरों में तिरंगे झंडे को स्थापित कर रही है। साथ में और लोगों को भी तिरंगा स्थापित करने और तिरंगे की आन-बान-शान के बारे लोगों को जागरूक कर रही है। पूज्य गुरु जी द्वारा चलाई इस मुहिम को जोरदार समर्थन मिल रहा है। आपको बता दें कि पूज्य गुरु जी के आह्वान के बाद देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts