महाराष्ट्र के डेरा श्रद्धालुओं ने गर्भवती महिलाओं को दिया पौष्टिक आहार

Published On

धनौरा (महाराष्ट्र)। मानवता की सेवा में अग्रणी रहने वाले डेरा सच्चा सौदा के सेवादार कभी इंसानियत की भलाई करने का मौका नहीं छोड़ते। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा मार्गदर्शित किए 142 मानवता भलाई के कार्यों में से एक कार्य के तहत महाराष्ट्र के धनौरा ब्लॉक की सेवादार बहनों ने 12 अति जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया। इसके अंतर्गत इन जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को जरूरी राशन भी मुहैया कराया गया। सहृदय आभार व्यक्त करते हुए इन गर्भवती महिलाओं ने पूज्य गुरुजी का धन्यवाद किया। इस मौके पर ब्लॉक धनौरा की सेवादार बहन मंगला इन्सां, अंतकला इन्सां, विभा इन्सां, सुशीला इन्सां, चंदा इन्सां, जया इन्सां, अष्टमी इन्सां, पदमा इन्सां, मनीषा इन्सां, अल्का इन्सां, अनुबाई इन्सां व गुननबाई इन्सां मौजूद रहीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts