शिक्षा और रोजगार
दयनीय हालात में सड़क पर बेसुध पड़ा था अधेड़! ओड़िशा के डेरा सेवादारों ने देखा तो किया ये काम!
एनजीओ में पहुंचा, सेवादारों ने की मंदबुद्धि की संभाल | Odisha News
सरसा\ओडिशा (सच कहूँ/रविंद्र रियाज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 167 कार्य एक से बढ़कर एक है और समाज के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। उन्हीें में से एक ‘इन्सानियत’ मुहिम उन मंदबुद्धि लोगों के लिए आस की नई किरण बन रही है जो अपनों से बिछुड़ कर दर दर की ठोकरे खाते हैं। ऐसे लोगों की डेरा सच्चा सौदा के सेवादार न केवल सार संभाल करते हैं बल्कि उन्हें उनके अपनों से मिलाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसी कड़ी में ओड़िशा की साध संगत ने सड़क पर बेबस हालात में पड़े मंदबुद्धि व्यक्ति की संभाल की और बाद में उसे वहां स्थित शांति निवासी एनजीओ में पहुंचाया। उस व्यक्ति की पहचान के लिए डेरा अनुयायी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। Odisha News
अच्छी तरह से नहलाया और नए कपड़े पहनाए
जानकारी देते हुए डेरा प्रे्रमी राजपाल इन्सां ने बताया कि ओड़िशा राज्य के जाजपुर रोड कस्बे में धवलगिरी निकट गवर्नमेंट हाई स्कूल के सामने पिछले कई दिनों से एक मंदबुद्धि व्यक्ति बेसुध हालात में पड़ा था। उक्त व्यक्ति को अपने शरीर के बारे में भी कोई सुध नहीं थी और वह कपड़ों में ही मलमूत्र कर रहा था। हर किसी का उस ओर ध्यान तो जाता था लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। इस व्यक्ति के बारे में जब डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को जानकारी मिली तो उन्होंने अपने सतगुरु के पावन वचनों पर अमल करते हुए उस व्यक्ति की सार संभाल का निश्चय किया। उन्होंने उस व्यक्ति को संभाला और उसे अच्छी तरह से नहलाया और नए कपड़े पहनाए।
बाद में उसकी दशा सुधारने के लिए उसे सैलुन में ले जाकर दाढ़ी-बाल कटवाए। उसे भोजन इत्यादि करवाया। सेवादारों ने उस व्यक्ति से उसके बारे में पूछा परंतु वह स्वयं के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा था। जिसके पश्चात सेवादारों ने उसकी पहचान के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी डाली। तत्पश्चात सेवादारों ने उस व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर उसे वहां स्थित शांति निवासी एनजीओ के सुपुर्द कर दिया। इस नेक कार्य में राजपाल इन्सां, रमेश इन्सां, विभु इन्सां, अनिल इन्सां तथा उसके परिवार के सदस्यों ने मदद की। राजपाल इन्सां ने बताया कि वह निरंत शांति निवास एनजीओ के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं और उस व्यक्ति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी उस व्यक्ति की पहचान के संबंध में प्रयास कर रहे हैं। Odisha News