Lok Sabha: बजट देश को महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध कराने वाला है: सत्ता पक्ष

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Lok Sabha: आम बजट 2024-25 पर लोकसभा में चल रही चर्चा की मंगलवार को शुरूआत करते हुये देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह ने कहा कि यह बजट देश को महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध कराने वाला है। सिंह ने कहा कि बजट में ऐसे प्रावधान किये गये हैं जिससे बेरोजगारों को रोजगार और महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट प्रावधानों से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आजकल संविधान को लेकर बड़ी चर्चा की जा रही हैं, लेकिन आपातकाल के पीड़ित कुछ दल आज उसी दल के साथ बैठे हैं, जिस दल की सरकार ने 1975 में संविधान का गला घोंटकर आपातकाल लगाया था। Lok Sabha

भाजपा के डॉ. के. सुधाकर ने कहा कि ये बजट संतुलित बजट है, इसमें ऐसे प्रावधान किये गये हैं जिससे प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना पूरा होगा। बजट सभी वर्गों के लिये है, यह देश को प्रगति की ओर ले जायेगा। कांग्रेस की धानोरकर प्रतिमा सुरेश ने कहा कि बजट में बिहार को विशेष पैकेज दिया गया है तो महाराष्ट्र को नजरअंदाज क्यों कर दिया गया।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं, इस संकट को दूर करने का बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है, क्या महाराष्ट्र की जनता देश की जनता नहीं है। उन्होंने कहा कि उर्वरकों और बीजों पर वस्तु एवं सेवा कर लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी नीट) जैसी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, देश में मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसे डॉक्टर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जातीय जनगणना नहीं करायी जा रही है। महाराष्ट्र में आरक्षण की समस्या का समाधान भी नहीं किया जा पा रहा है। Lok Sabha

यह भी पढ़ें:– Viral Video : चालियार नदी में बहते दिखे शव, कारें और लोग!

About The Author

Related Posts