अयोध्या में राम मंदिर के लिये नींव की खुदाई शुरू

Published On

अयोध्या। भगवान श्रीराम के जन्मस्थल पर बनने वाले भव्य मंदिर के नींव की खुदाई का काम मंगलवार को शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 5 अगस्त को मंदिर का भूमि पूजन किया था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र सोमवार की शाम यहां आ गये थे । उन्होंने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। सूत्रों ने कहा कि मंदिर की नींव के लिये जमीन से एक सौ फिट गहराई तक खोदने वाली दो मशीनें निर्माण संस्था लार्सन एंड टूब्रों ने रविवार को ही मंगवा ली थी । कंपनी के इंजीनियर सोमवार को पूरा दिन उसे ठीक करने में लगे रहे।

मशीन से पिलर के लिये दो सौ फिट तक खुदाई की जानी है ।इस काम के लिये कुछ और मशीनों को जल्द ही यहां मंगवा लिया जायेगा। सूत्रों ने कहा कि पूरे परिसर में 1200 स्थानों पर पाईलिंग होनी है । पाइलिंग मशीनों से खंभो को खड़ा करने के लिये खुदाई की जायेगी । इन बारह सौ स्थानों पर एक मीटर व्यास में कुयें के आकार में पाइलिंग करा कंकरीट के पिलर खड़े किये जायेंगे । मशीने इतनी बड़ी थी कि रामजन्म भूमि स्थल के मुख्य द्वार को तोड़ना पड़ा। दूसरी ओर मंदिर निर्माण स्थल पर जर्जर मंदिरों को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts