बुजुर्ग महिला की हत्या

Published On

सिवनी (वार्ता):

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक महिला का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। लखनवाड़ा थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि कल देर शाम मड़वा ग्राम में विधवा महिला तीजो बाई (75) का शव उसके घर के पीछे बाड़ी में मिलने के बारे में सूचना मिली। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर शव बरामद किया गया।

शव को देखने से मृतक महिला के सिर में चोट व उसे जलाने का प्रयास किया जाना प्रतीत हो रहा है। लखनवाड़ा पुलिस ने प्रथम दृष्टया महिला की हत्या किया जाना पाये जाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts