Lawrence Bishnoi से जुड़ी बड़ी ख़बर

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Gangster Lawrence Bishnoi News: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की मंडोली जेल से बठिंडा की जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। आपको बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जान का खतरा था जिस कारण ये कदम उठाया गया। लॉरेंस बिश्नोई को बख्तरबंद गाड़ी में पंजाब ले जाया जाएगा।

क्या है मामला

मंडोली जेल प्रशासन ने कोर्ट में एक एप्लीकेशन दाखिल की थी कि जिसमें कहा गया कि यदि दिल्ली की जेल में लॉरेंस बिश्नोई को रखा जाएगा तो गैंगवॉर होने की आशंका है। इसके अलावा लॉरेंस से जुड़े लोग भी एक्टिव हो सकते हैं। इन्हीं आशंकाओं से बचने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली से पंजाब ले जाने का फैसला लिया गया है। बठिंडा जेल में गैंगस्टर संपत नेहरा भी बंद है। संपत नेहरा को लॉरेंस का करीबी बताया जाता है।

About The Author

Related Posts