पुंछ में अस्पताल परिसर में ग्रेनेड बरामद

Published On

जम्मू (एजेंसी)। Poonch News: जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने पुंछ के जिला अस्पताल के परिसर में ग्रेनेड मिलने के बाद शुक्रवार को तलाश अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की शाम जिला अस्पताल के आवासीय क्वार्टर की छत पर जंग लगा ग्रेनेड बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों ने ग्रेनेड देखा और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि एसओजी टीम ने आज सुबह अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी ली। Jammu and Kashmir

यह भी पढ़ें:– लाठीचार्ज की निंदा, चुनाव बहाली की मांग

About The Author

Related Posts