Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में छाए बादल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, देखें यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल

Published On

चंडीगढ़। हरियाणा-पंजाब समेत देश भर में फिर से मौसम में बदलाव (Haryana-Punjab Weather) देखने को मिल रहा है। आज सुबह-सुबह हरियाणा , पंजाब सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इस बार मई महीने में मौसम विभाग ने अलर्ट बताया हुआ है। चंडीगढ़, अम्बाला, हिसार, पटियाला में तापमान में गिरावट जारी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने 7 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। 8 मई से फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात की स्थिति निर्मित हुई है। इसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक चक्र वाचन हवा का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से हरियाणा पंजाब में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

About The Author

Related Posts