Tikait Rasoi: मानवता: टिकैत रसोई दे रही बाढ़ पीड़ितों को भोजन

Published On
  • फरिस्ता बनकर बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे नोएडा के भाकियू पदाधिकारी,कार्यकर्ता
  • बाढ़ पीड़ितों के खानपान का रखा जा रहा है विशेष ख्याल:अशोक भाटी

नोएडा(सच कहूँ /रविन्द्र सिंह)। बाढ़ पीड़ितों के लिए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने टिकैत रसोई (Tikait Rasoi) संचालित कर राहत देने का सराहनीय कार्य नोएडा क्षेत्र में किया। भाकियू के नोएडा जिला अध्यक्ष भाकियू अशोक भाटी के नेतृत्व में ग्राम सलारपुर मैं बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए टिकैत रसोई सनचलितकी गई। जिसमें रोजाना सेकड़ो बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन कराकर राहत दी जा रही है।यह रसोई लगातार जारी है । जिला अध्यक्ष भाकियू अशोक भाटी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को शरणालय केम्पो मे खाने-पीने की खाद्य सामग्री टिकैत रसोई से टिकैत रथ के जरिए सभी जरूरतमंदों के पास लगातार पहुंचाई जा रही है ।

Tikait Rasoi
Tikait Rasoi

सभी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मदद के लिए सभी कैंपों में नंबर भी दिया हुआ है। भाकियू जिला अध्य्क्ष अशोक भाटी का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों की आगे भी स्थिति सामान्य होने तक ख्याल रखा जायेगा । उनकी जरूरत को पूरा किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से भाकियू पदाधिकारियों द्धारा आयोजित टिकैत रसोई सलारपुर नोएडा की सराहना करते हुए, नोएडा के भाकियू पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। Tikait Rasoi

भाकियू के नोएडा जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि भाकियू संगठन 14 जुलाई से भाकियू जिला अध्य्क्ष गौतमबुद्धनगर अशोक भाटी के नेत्रत्व में टिकैत रसोई निरंतर जारी है। जिसकी सराहना शासन , प्रशासन के लोग कर रहे हैं। 19 जुलाई से लगातार बाढ़ पीड़ितों के लिए आयोजित टिकैत रसोई संचालन में एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, जिला अध्यक्ष अशोक भाटी, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, रविंद्र भगतजी, नवल प्रधान, भरत प्रधान, धीरेस नंबरदार, रोहित चपराना ,संजय फौजी, संजय भाटी, किन्नी प्रधान, सचिन अवाना ,अनिल अवाना, रामवीर हवलदार, पप्पू गुर्जर , निखिल चौधरी, दीपक ,शोएब खान, निखिल चौहान आदि भाकियू पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग है। Tikait Rasoi

Manipur Viral Video: मणिपुर की घटना पर पीएम मोदी का बहुत बड़ा बयान

About The Author

Related Posts