‘तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के संक्रमित होने से देश में बढ़ी दिक्कतें’

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों में 200 से अधिक लोगों में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण पाये जाने के कारण देश में पिछले 24 घंटों के दौरान इस विषाणु से संक्रमण 386 नये मामले सामने आये हैं तथा अधिकारी देश भर में ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं जिन्होेंने इस आयोजन में हिस्सा लिया था। देश के विभिन्न राज्यों से आये लोगों के साथ इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और सऊदी अरब के हजारों लोगों ने पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित कई दिनों तक एक धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया था।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले विदेशियों ने वीजा शर्तों का उल्लंघन किया

इस आयोजन में आये कई लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जबकि कई लोगों की इससे मौत भी हो गयी है। इसके कारण न केवल देश में दहशत फैल गयी बल्कि कई लोगों के अपने गृह राज्य लौट जाने के कारण कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए की गयी तमाम कोशिशों के विफल हो जाने की भी आशंका भी उत्पन्न हो गयी। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों से तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने वालों से अपने-अपने राज्यों में युद्ध स्तर पर गहन संपर्क साधने को कहा है।

उन्होंने कहा कि यह पाया गया है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विदेशियों ने वीजा शर्तों का उल्लंघन किया। राज्यों को विदेशियों और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ वीजा की शर्त के उल्लंघन के लिए कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts