दुनिया के खुशहाल देशों के सूची में 136वें स्थान पर है भारत

Published On

नयी दिल्ली l संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क की ओर से प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस (Happiest Countries) रिपोर्ट 2022 में भारत दुनिया के खुशहाल देशों की सूची 136 वें स्थान पर है, जबकि फिनलैंड लगातार पांचवें वर्ष सूची में शीर्ष स्थान पर है।

संरा की सूची में डेनमार्क दूसरे स्थान पर काबिज है, जबकि आइसलैंड और स्विट्जरलैंड क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद नीदरलैंड, लक्जमबर्ग, स्वीडन, नॉर्वे, इज़रायल और न्यूजीलैंड शीर्ष 10 देशों में शामिल है। इस सूची में अमेरिका 16 वें स्थान पर है।

संरा की लेबनान, जिम्बाब्वे, रवांडा और बोत्सवाना के साथ अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दुखी देश है। इन्हें सूची में 146वां स्थान मिला है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल की रिपोर्ट में भारत 139वें स्थान पर था, जबकि इस साल, कोविड -19 के कारण कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद 136 वां स्थान हासिल किया।

हैप्पीनेस रैंकिंग (Happiest Countries) लोगों के जीवन की गुणवत्ता के अधिक स्थिर माप के रूप में जीवन मूल्यांकन पर आधारित होती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts