Iran US War News: होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध! ईरान ने अमेरिका एयरबेस में मचाई तबाही, तीन टुकड़ों में बंट जाएगी दुनिया
Iran US War News: होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध! ईरान ने अमेरिका एयरबेस में मचाई तबाही, तीन टुकड़ों में बंट जाएगी दुनिया
Iran US War News: नई दिल्ली (एजेंसी)। मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। United States और Iran के बीच जारी शांति वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच टकराव और तेज हो गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी हमलों के जवाब में एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाकर हमला किया है।
बंदर अब्बास हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई | Iran US War News
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 4:50 बजे बंदर अब्बास पोर्ट के पास हुए अमेरिकी हमलों के बाद IRGC ने जवाबी कार्रवाई की। ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि किस अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया गया।
कुवैत ने रोकी मिसाइलें और ड्रोन
इस बढ़ते तनाव का असर अब पड़ोसी देशों पर भी दिखाई देने लगा है। Kuwait के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उनकी ओर दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया जा रहा है। इससे साफ है कि संघर्ष का दायरा अब केवल अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में सुरक्षा चिंता बढ़ गई है।
IRGC की अमेरिका को सीधी चेतावनी
IRGC ने अमेरिका को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस तरह के हमले दोबारा किए गए तो ईरान पहले से भी ज्यादा निर्णायक और कड़ा जवाब देगा। ईरान ने कहा कि भविष्य में होने वाले गंभीर परिणामों की पूरी जिम्मेदारी हमलावर देश की होगी।
शांति वार्ता फेल होने से बढ़ा खतरा
दोनों देशों के बीच चल रही पीस टॉक के फेल होने के बाद हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव इसी तरह बढ़ता रहा तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और मध्य पूर्व की स्थिरता पर पड़ सकता है। दुनिया की नजर अब अमेरिका और ईरान के अगले कदम पर टिकी हुई है, क्योंकि किसी भी बड़ी सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हालात और बिगड़ सकते हैं।