जम्मू-कश्मीर: कश्मीर एलओसी के करीब मुठभेड़

Published On

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में तीन अधिकारियों की हत्या के बाद छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर चलाये जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान शनिवार को फिर से शुरू होने के बाद यह गोलीबारी शुरू हुुई।

ताजा मुठभेड़ हथलंगा उरी में तब शुरू हुई जब संदिग्ध घुसपैठियों के एक समूह को संयुक्त बलों ने रोक लिया। अधिकारियों ने कहा कि सेना और पुलिस काम पर हैं। पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘बारामूला जिले के उरी, हथलंगा के आगे के इलाके में #आतंकवादियों और सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। आगे की जानकारी दी जाएगी।

About The Author

Related Posts