पावन महापरोपकार दिवस का पावन भंडारा कल, साध-संगत में भारी उत्साह

Published On

डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत में भारी उत्साह

  • भंडारे की नामचर्चा को लेकर तैयारियां जोरों पर

सरसा। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 32वां पावन महापरोपकार दिवस 23 सितंबर शुक्रवार को शाह सतनाम जी धाम, सरसा में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पावन भंडारे की नामचर्चा का आयोजन किया जाएगा। नामचर्चा का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस पावन अवसर को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही विभिन्न समितियों के सेवादारों ने पावन भंडारे को लेकर अपनी-अपनी ड्यूटियां संभाल ली हैं। पावन भंडारे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

छाया: सुशील कुमार
छाया: सुशील कुमार
छाया: सुशील कुमार

पावन महापरोपकार माह का पावन भंडारा कल

जहां एक ओर शाही दरबार को भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं दरबार की ओर आने वाले मार्गों पर पावन महापरोपकार दिवस की बधाई के होर्डिंग्स व स्वागती तोरद्वार भी अद्भुत नजारा पेश कर रहे हैं। साध-संगत की सुविधा के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। गौरतलब है कि 23 सितंबर 1990 को डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को पावन गुरुगद्दी की बख्शिश करके अपना रूप बनाया था। इस पूरे पावन महीने को डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत पर्व की भांति हर्षोल्लास से मानवता भलाई के 142 कार्य करके मनाती है।

छाया: सुशील कुमार

छाया: सुशील कुमार
छाया: सुशील कुमार
छाया: सुशील कुमार

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts