शिक्षा और रोजगार
महेन्द्र भट्ट बने उत्तराखड भाजपा के अध्यक्ष
Published On
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे महेंद्र भट्ट को पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंप दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। भट्ट इस समय 50 वर्ष के हैं। वह 2017 से 2022 तक बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इस वर्ष के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।