Lockdown: सोपोर में आतंकवादी के जनाजे में शामिल कईं लोग गिरफ्तार

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में पुलिस ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन का उल्लंघन कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी के जनाजे में शामिल होने वाले कईं लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने कल रात सोपोर के जैनगीर में कई ठिकानों पर छापा मारा और कई लोगों को गिरफ्तार किया। (Aressted) उन्होंने बताया कि इन लोगों को बुधवार को ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर आतंकवादी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर सहित सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें सोपोर के आरामपोरा गांव में जैश कमांडर के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल होते हुए नजर आ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो और तस्वीरों की मदद से अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई लोगों की पहचान की। गौरतलब है कि जैश का शीर्ष कमांडर सजाद नवाब डार बुधवार को सोपोर में सुरक्षा बलों के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts