शिक्षा और रोजगार
IMD Rain Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में भयंकर तूफान और भारी बारिश की आशंका
IMD Rainfall Alert, Weather Update: मौसम ने देश के विभिन्न राज्यों में फिर से करवट लेते हुए बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है, जिससे कई राज्यों के लोग इस आसमानी आफत से दो-चार हो रहे हैं। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 5 दिन उत्तरी प्रायद्विपीय भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में मॉनसून दोबारा से सक्रिय होने वाला है। साथ ही 5 सितंबर से दक्षिण पूर्व भारत में, मध्यप्रदेश तथा महाराष्टÑ में बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश होने का अनुमान है। वहीं हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 6 से 9 सितंबर के दौरान आंशिक बादलवाही और पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों पर बिखराव वाली बारिश होने की सम्भावना है। IMD Rain Alert
ऐसे में पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिमी बंगाल में 3-4 सितंबर, ओडिसा में 3-7 सितंबर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 3-5 सितंबर तक तेज बरसात हो सकती है। साथ ही दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुंडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, केरल, माहे, तेलंगाना में 3-7 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6-7 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 5-7 सितंबर, छत्तीसगढ़ में 3-7 सितंबर के बीच भारी बरसात होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी भारत के कोंकण, गोवा में 3-7 सितंबर, मध्य महाराष्टÑ तथा मराठावाड़ा में 5-7 सितंबर को तेज बारिश की संभावना है। इसी प्रकार असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 6 और 7 सितंबर को भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। IMD Rain Alert
ओडिसा में गिरी बिजली, 10 मरे, आईएमडी की 4 दिन बचकर रहने की सलाह
पूर्वोत्तर भारत में बरसात अपना रौद्र रूप धारण किए हुए है, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तरीय प्रायद्वीप भारत, ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश होने का अनुमान है। इस बीच ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं इस बिजली से 3 लोग बुरी तरह झुलस गए। इसी को देखते हुए आईएमडी ने अगले 4 दिन तक बचकर रहने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण ने मानसून को फिर से सक्रिय कर दिया है जिसके कारण पूरे राज्य में भारी बारिश का क्रम जारी है। भुवनेश्वर और कटक में तो 90 मिनट में 126 मिमी तथा 95.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून
वहीं हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 6 से 9 सितंबर के दौरान आंशिक बादलवाही और पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों पर बिखराव वाली बारिश होने की सम्भावना है।