नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कर्मचारी कोरोना संक्रमित

Published On

नयी दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक कर्मचारी कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित पाया गया है जिसके बाद मंत्रालय के कई कर्मचारियों को क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि उसका एक कर्मचारी जो 15 अप्रैल को कार्यालय आया था, कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसकी रिपोर्ट 21 अप्रैल को आयी थी। इसके बाद उसके संपर्क में आये सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन में जाने के लिए कहा गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पूरा मंत्रालय कोरोना पीड़ित कर्मचारी के साथ है। उसे हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा तथा अन्य मदद मुहैया कराई जा रही है। उसके संपर्क में आये लोगों को तय प्रक्रिया का पालन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कर्मचारी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली सरकार को मामले की जानकारी है और वह कर्मचारी के संपर्क में आये लोगों की पहचान करने के लिए उचित कदम उठा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts