महाराष्ट्र में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी कोरोना संक्रमित

Published On

मुंबई। कोरोना योद्धा महाराष्ट्र पुलिस के लिये वायरस बहुत घातक सिद्ध हो रहा है और गुरुवार तक 1001 पुलिसकर्मी और अधिकारी इससे संक्रमित हुए हैं तथा आठ जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से आज दी गई जानकारी के अनुसार बल के कुल 1001 कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 107 अधिकारी और 894 पुलिसकर्मी हैं। राज्य में वर्तमान में बल के 851 मामले सक्रिय हैं जिसमें 89 अधिकारी और 762 सिपाही हैं।

Corona

  • एक सौ बयालिस ठीक हुए हैं जिसमें आठ अधिकारी और 124 सिपाही हैं।
  • पुलिस के अनुसार आठ की मौत हो चुकी है।
  • राज्य पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के उल्लंघन के एक लाख छह हजार 569 मामले दर्ज किये हैं।
  • मुंबई को छोड़कर क्वारंटीन उल्लंघन के 669 मामले हैं।
  • पुलिस बल पर हमले के 218 मामले और 770 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी अमिताभ-आयुष्मान की ‘गुलाबो सिताबो’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts