सोलन में कल होगी राम-नाम की वर्षा

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा हिमाचल की समस्त साध-संगत द्वारा नामचर्चा का आयोजन 29 मई 2022 दिन रविवार को ठोडो ग्राउंड राजगढ़ रोड़ सोलन, (हिमाचल प्रदेश) सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय इस विशाल नामचर्चा कार्यक्रम में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा मानवता भलाई के कार्य भी किए जाएंगे। आपको बता दें कि पिछली 22 तारीख को चचिया नगरी स्थित परमपिता शाह सतनाम जी सचखंड धाम, चचिया नगरी, पालमपुर (कांगड़ा) में हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने नामचर्चा का आयोजन किया गया था। इस दौरान हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर पूरा दृढ़ विश्वास जताते हुए प्रण लिया कि अब हर रविवार को हिमाचल प्रदेश की साध-संगत इसी तरह बड़े स्तर पर नामचर्चा का आयोजन किया करेगी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts