सोरोस और सोनिया के मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती है कांग्रेस: नड्डा

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। New Delhi: राज्यसभा में सदन के नेता और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के विवादास्पद निवेशक जॉर्ज सोरेस और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के संबंधों के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नड्डा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि सदन में लोकतंत्र की मयार्दा का सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने समय-समय पर प्रजातांत्रिक प्रणालियों को ताक पर रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुंह से संसदीय प्रणालियों की चर्चा करना हास्यास्पद है। New Delhi

उन्होंने कहा कि संसदीय प्रणालियों की बात करने वाली कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता संसद भवन परिसर में राज्यसभा के सभापति की मिमिक्री की घटना की वीडियोग्राफी करते हैं और अन्य सदस्यों को इसके लिए उकसाते हैं। उन्होंने कहा, ह्ल मुझे तो ऐसा लगा जैसे मुझे कॉलेज के दिन याद आए। जब कॉलेज में यूनिवर्सिटी के बाहर कॉलेज के लड़के जैसे करते हैं उसी तरीके की हरकत संसद के परिसर में नेता विपक्ष करते हैं और श्रीमती सोनिया गांधी जी एक शब्द नहीं बोलती।

उन्होंने कहा कि इससे संसदीय परंपराओं की मयार्दा गिरती है और संसदीय परंपराओं को चोट लगती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य श्रीमती गांधी और जॉर्ज सोरस के संबंधों के मुद्दे से ध्यान भटकाना है। उन्होंने कहा कि सब यह जानना चाहते हैं कि श्रीमती गांधी का ऐसे व्यक्ति से क्या संबंध है जो व्यक्ति हमारे देश को अस्थिर करना चाहता है और मुसीबत में डालना चाहता है। वह व्यक्ति भारत की संप्रभुता पर प्रश्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन इसकी कड़ी निंदा करता है और हम इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे। संसद में उत्पन्न गतिरोध को दूर किए जाने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की बुद्धिमत्ता पर निर्भर करता है कि वह किस तरह का कदम उठाती है। New Delhi

About The Author

Related Posts