चिंताजनक: चमगादड़ में मिला कोविड जैसा नया वायरस, लोगों में फैला तो मच सकती है तबाही

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई। बहुत से देश आज भी कोरोना की चपेट में है। इस बीच वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि दक्षिणी चीन में चमगादड़ों में कोरोना जैसा वायरस पाया गया है। इस वायरस में खतरनाक बात यह है कि यह पांच में से एक इन्सान में फैलने की क्षमता रखता है। इस वायरस को बीटीएसबाई2 के नाम से जाना जाता है।

यह एसएआरएस-सीओवी-2 से संबंधित है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह चीन युनान प्रांत में चमगादड़ों में मिले उन 5 खतरनाक वाले वायरसों में एक है जो लोगों और पशुओं में कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है। वहीं वैज्ञानिकों की टीम ने कई संभावित नए पशुजन्यरोग के बारे में भी जानकारी दी है, जो जानवरों से लोगों में फैलते हैं।

क्या है रिपोर्ट में

रिपोर्ट के अनुसार, इस रिसर्च को शेन्जेन स्थिन सन यात सेन यूनिवर्सिटी, युनान इंस्टीयूट आॅफ एंडेमिक डिजीज कंट्रोल और सिडनी यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने किया था। अभी इस रिसर्च की समीक्षा होना बाकी है। टीम के अनुसार, हमेने पांच वायरस प्रजातियों की पहचान की है, जो मनुष्यों और पशुओं के लिए रोगजनक हो सकती है। इसमें एक सार्स जो कोरोनावायरस जैसा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts