मुंबई में पेट्रोल 89 से ऊपर, डीजल 78 के पार

Published On

महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े

नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल की रोजाना बढ़ती कीमतों से आम आदमी को राहत मिलती नहीं दिख रही। देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई (Mumbai) और चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल के दाम 34 से 36 पैसे और डीजल के 24 से 25 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, वाणिज्यिक महानगरी मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 89.01 रुपए प्रति लीटर बिका। वहीं, डीजल की कीमत 25 पैसे बढ़कर 78.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे चढ़कर 81.63 रुपए और डीजल 24 पैसे की बढ़त में 73.54 रुपए प्रति लीटर पर रहा। कोलकाता में भी पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 24 पैसे महंगा हुआ तथा क्रमश: 83.49 रुपए और 75.39 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। चेन्नई में शनिवार को एक लीटर पेट्रोल 84.85 रुपए का और डीजल 77.74 रुपए का मिला। आज इनके दाम क्रमश: 36 पैसे और 25 पैसे बढ़े। इस साल 13 अगस्त को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए थे। तब से अब तक 25 दिन इनके दाम बढ़ाए गए हैं जबकि मात्र आठ दिन स्थिर रहे हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts