Kerala Election Results 2025: बीजेपी-एनडीए की जीत ‘ऐतिहासिक पल’ : PM मोदी

Published On

Kerala Local Body Election Results 2025: तिरुवनंतपुरम। केरल में वर्ष 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर पूरे राज्य में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। दो चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद मतगणना का कार्य शनिवार सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ। राज्य भर के राजनीतिक दल, प्रत्याशी और मतदाता परिणामों पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं। Kerala Election Results 2025

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना 244 केंद्रों तथा सभी 14 जिलों के कलेक्ट्रेट परिसरों में एक साथ की जा रही है। आयोग ने संकेत दिया है कि चुनाव परिणामों की पूरी तस्वीर शनिवार दोपहर तक स्पष्ट हो जाने की संभावना है। मतगणना के दौरान सामने आ रहे रुझान आयोग की आधिकारिक ‘ट्रेंड’ वेबसाइट पर लगातार अपडेट किए जा रहे हैं।

प्रारंभिक रुझानों के अनुसार सुबह 11:05 बजे तक सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यूडीएफ 389 ग्राम पंचायतों में बढ़त बनाए हुए था, जबकि एलडीएफ 371 ग्राम पंचायतों में आगे चल रहा था। Kerala Election Results 2025

सबसे अधिक चर्चा तिरुवनंतपुरम नगर निगम को लेकर रही

शहरी और जिला स्तर पर भी यूडीएफ को शुरुआती बढ़त मिलती दिखी। वह 55 नगर पालिकाओं, 8 जिला पंचायतों, 76 ब्लॉक पंचायतों और 4 नगर निगमों में आगे बताया गया। वहीं एलडीएफ 29 नगर पालिकाओं, 6 जिला पंचायतों, 64 ब्लॉक पंचायतों और एक निगम में बढ़त बनाए हुए था। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने भी कुछ क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज कराई। रुझानों के अनुसार एनडीए 28 ग्राम पंचायतों, एक ब्लॉक पंचायत और एक नगर निगम में आगे चल रहा था।

सबसे अधिक चर्चा तिरुवनंतपुरम नगर निगम को लेकर रही, जहां एनडीए ने अप्रत्याशित बढ़त हासिल की। यह निगम पिछले लगभग चार दशकों से वाम मोर्चे के प्रभाव में रहा है, ऐसे में यहां के रुझानों को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, राज्य की राजनीति में संभावित बदलावों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं और अंतिम नतीजों का इंतजार बना हुआ है। Kerala Election Results 2025

About The Author

Related Posts