प्रधानमंत्री मोदी 14 फरवरी को जालंधर में करेंगे रैली

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को पंजाब के जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई। मोदी पंजाब की जनता तथा भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ रुबरु होंगे तथा अपराह्न दो बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । ज्ञातव्य है कि मोदी को उस दिन वर्चुअल रैली को संबोधित करना था जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।

अब मोदी पंजाब आकर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा का पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस तथा अकाली दल (ढींढसा गुट ) के साथ गठबंधन है जिसमें भाजपा 65 ,पंजाब लोक कांग्रेस 37 और पंद्रह सीटों पर ढींडसा गुट चुनाव लड़ रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts