प्रियंका ने भी रसोई गैस कीमत पर सरकार को घेरा

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रसोई गैस कीमतों में बढ़ोतरी पर तीखा हमला करने के एक दिन बाद पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार को घेरते हुए गुरुवार को कहा कि गन्ना किसानों का पैसा तीन साल से नहीं बढ़ा है लेकिन एलपीजी सिलेंडर के दाम हर माह बढ़ रहे हैं। श्रीमती वाड्रा ने सरकार को किसान, मजदूर और गरीब विरोधी बताया और कहा कि गन्ने के दाम बढ़ने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ाकर आम लोगों के जीवन को संकट में डाल रही है लेकिन किसानों को उनका हक नहीं दे रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत हर महीने बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम तो 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़ जाते हैं। किसान के गन्ने का रेट तीन साल से नहीं बढ़ा। महंगे दिन, गन्ने के दाम बढ़ाओ।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts