राहुल व मोदी ने दी मनमोहन को जन्मदिन की बधाई

Published On

नयी दिल्ली (एजेंसी)।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुध‌वार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी। गांधी ने ट्वीट किया, ‘मनमोहन सिंह जी का जन्मदिन वर्षों की उनकी नि:स्वार्थ सेवा और देश के लिए समर्पण की सराहना और याद रखने का अवसर है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मोदी ने ट्वीट किया , हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन की बधाई। मैं डॉ. सिंह के दीघार्यु एवंं अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

 

 

About The Author

Related Posts