Delhi : रामवीर सिंह बिधूड़ी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया

Published On

इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी को हराया था | Ramveer Singh Bidhuri

नई दिल्ली (एजेंसी)। बदरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramveer Singh Bidhuri) को दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा विधायकों की सोमवार को हुई बैठक में बिधूड़ी को नेता चुना हो गया।

बिधूड़ी ने इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी को हराया था।

  • दिल्ली के 70-सदस्यीय विधानसभा में भाजपा आठ सीटें जीती है।
  • पिछली विधानसभा में रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता विपक्ष के नेता थे।
  • गुप्ता इस बार भी रोहिणी से चुने गए हैं।
  • विधूड़ी की वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें इस बार गुप्ता के मुकाबले तरजीह दी गयी है।
  • विधूड़ी पहली, तीसरी और पांचवी विधानसभा में भी विधायक रह चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts