शिक्षा और रोजगार
हर दिल अजीज ‘सच कहूँ’ को देश के विभिन्न राज्यों से बधाइयों का तांता
सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र कर-कमलों से शुरू हुआ हर दिल अजीज ‘सच कहूँ’ समाचार पत्र अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। सच कहूँ की वर्षगांठ को लेकर पाठकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां सोशल प्लेटफार्म पर सच कहूँ को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ-साथ कर्नाटक, तमिलनाडू, महाराष्टÑ, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, जम्मू, उड़ीसा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल सहित देश-विदेश की साध-संगत विशेषांकों के माध्यम से बधाईयां प्रेषित कर रही हैं।

गौरतलब है कि समाज में साफ सुथरी पत्रकारिता और मानवता भलाई कार्यों के प्रसार को मुख्य ध्येय रखते हुए सच कहूँ समाचार पत्र की शुरूआत हुई थी, जिस पर यह निरंतर खरा उतर रहा है। पूज्य गुरु जी की रहमत से साध-संगत के साथ-साथ समाज के आमजन का भी सच कहूँ को अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही अश्लीलता व फूहड़ता से परे साफ-सुथरी पत्रकारिता के लिए सच कहूँ समाज में एक अलग पहचान रखता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।