Saif Ali Khan’s Surgery: सैफ अली खान की हुई सर्जरी! उनके स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी अपडेट!

Published On

Saif Ali Khan’s Surgery: मुंबई, (एजेंसी)। बालीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद से घायल सैफ अली खान की सफल सर्जरी की गई है जिसके स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम ने बयान जारी कर कहा है कि अब अभिनेता खतरे से बाहर हैं। फिलहाल, वो अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। Saif Ali Khan News

बयान में आगे बताया गया कि अभिनेता की सर्जरी सफल हो चुकी है। वह अब खतरे से बाहर हैं और बिल्कुल ठीक हैं। अभिनेता की टीम ने उन डॉक्टरों का भी शुक्रिया किया, जिन्होंने इस सर्जरी को अंजाम दिया। अभिनेता की सर्जरी करने वालों में डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, और डॉ. लीना जैन शामिल हैं। इसके साथ ही टीम ने उन सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया जो अभिनेता के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। टीम की तरफ से कहा गया है कि हम सभी आप लोगों की प्रार्थना के लिए अपनी तरफ से आभार प्रकट करते हैं। बता दें कि रात करीब दो-तीन बजे चोर ने अभिनेता पर धारदार हथियार से हमला किया था। इसके बाद अभिनेता को उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। Saif Ali Khan News

Delhi Elections: दिल्ली कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, बवाना से इस उम्मीदवार को टिकट!

About The Author

Related Posts