अमेरिका और तालिबान के बीच समझौते पर स्थिति स्पष्ट हो: नायडू

Published On

भारत को पहले पड़ोसी देशों की नीति पर भी विचार करने की आवश्यकता

Venkaiah Naidu

नई दिल्ली (एजेंसी)। बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा द्वारा अमेरिका और तालिबान के बीच समझौते का मुद्दा को उठाये जाने पर सभापति एम वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने शु्क्रवार को कहा कि विदेश मंत्रालय इसको संज्ञान में ले और स्थिति स्पष्ट करे। पात्रा ने शून्यकाल के दौरान सदन में इस मुद्दे को उठाते हुये कहा कि जो आतंकी संगठन है उसको अब अफगानिस्तान में शासन सौंपने और 14 महीने में अमेरिका के वहां से पूरी तरह से हटने का करार किया गया है जो भारत के लिए चिंता की बात है।

उन्होंने कहा कि भारत को पहले पड़ोसी देशों की नीति पर भी विचार करने की आवश्यकता है क्योंकि अफगानिस्तान की जेलों में बंद पांच हजार से अधिक तालिबान सदस्य अब रिहा कर दिये जायेंगे। तालिबान का संबंध जैशे मोहम्मद और दूसरे आतंकी संगठनों से है। ऐसी स्थिति में भारत के लिए चिंता की बात है। इस पर नायडू ने कहा कि अमेरिका और तालिबान के बीच करार को विदेशी मंत्रालय को संज्ञान में लेना चाहिए और इस संबंध में स्थिति स्पष्ट किये जाने की जरूरत है। कई विपक्षी सदस्यों ने श्री पात्रा के साथ स्वयं को संबद्ध किया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts