जम्मू-कश्मीर के डोडा में सड़क हादसे में सिपाही की मौत

Published On

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के डोडा (Doda J&K)जिले में रविवार सुबह एक सूमो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक पुलिस कॉस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया, ” एक निजी सूमो कार के आज सुबह डोडा जिले के अस्सार में जातर के पास सड़क से नीचे गिर जाने की वजह से यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा, इस सड़क हादसे में रतन लाल नाम के एक सलेक्शन ग्रेड कॉंंस्टेबल की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल तिलक राज को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे में मरने वाला कॉस्टेबल कांग्रेस एमएलसी की निजी सुरक्षा में तैनात था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

About The Author

Related Posts