भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी गिरफ्तार

Published On

रांची (एजेंसी)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना में 16 अगस्त को एक आदिवासी युवती द्वारा दुष्कर्म, छेड़छाड़ और एसटी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने के बाद सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। रांची पुलिस ने सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार किया।

तिवारी ने इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था, जिसके बाद हाईकोर्ट में गुहार लगायी गयी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवती की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 229/21 के दर्ज मामले में भादवि की धारा 376(1), 354ए, 354 बी, 504 और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धारा लगाया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts