IMD Alert: अगले 48 घंटे ये राज्य हो जाएं सावधान, तूफानी बारिश का अलर्ट, जानिये हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम

Published On

मौसम डेस्क,संदीप सिंहमार। Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में ठंड में बढ़ोतरी हुई है,जो अगले दिनों में भी जारी रहेगी। इसी के साथ ही एक पखवाड़े से जारी कोहरे व स्मॉग का कहर अभी जारी रहेगा। भारत मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 से 29 नवंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 नवंबर तक और उत्तर प्रदेश में 28 से 30 नवंबर तक सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगी। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, यूपी, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है और यह 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। आसमान साफ रहने के साथ रात में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 25 से 27 नवंबर तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। IMD Alert

Indian Railway: आखिर क्यों होता है फर्स्ट AC का किराया इतना मंहगा? पढ़ें इसके पीछे का कारण

देशभर का मौसम तेजी से बदल रहा है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 25-29 नवंबर के बीच इन क्षेत्रों में तेज हवाओं की उम्मीद जताई है, जो 75 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। इस मौसम परिवर्तन के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व के तटों पर हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। IMD Alert

इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27-29 नवंबर तक, जबकि असम और मेघालय में 27-30 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में हल्की बारिश 27-29 नवंबर तक हो सकती है और हिमाचल प्रदेश में 30 नवंबर को बारिश का अलर्ट है।

About The Author

Related Posts