कश्मीर: एनकाउंटर में टॉप लश्कर कमांडर बशीर लश्करी समेत 2 आतंकी ढेर

Published On

 सालभर में मारे गए 4 टॉप कमांडर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के दयालगाम गांव में सिक्युरिटी फोर्सेस और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी मारे गए। इसके अलावा क्रॉस फायरिंग में 2 नागरिकों की भी मौत हो गई है, जिसमें एक महिला है, जबकि कई घायल हो गए हैं । इससे पहले सिक्युरिटी फोर्सेस ने जून में लश्कर के ही आतंकी जुनैद मट्टू और मई में हिजबुल मुजाहिदीन के सब्जार भट को मार गिराया था।

सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह अनंतनाग जिले के डेलगम गांव को घेरा और खोज अभियान शुरू किया था। यहां एक आवासीय घर में आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। सुरक्षाबलों ने विस्फोट कर घर के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त भी कर दिया था। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि आतंकियों के कब्जे से 17 नागरिकों को भी बचाया गया।

पुलिस के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, “सिक्युरिटी फोर्सेस ने अनंतनाग में बशीर लश्करी समेत 4 आतंकियों को घेर लिया था। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इन चारों ने 16 जून को साउथ कश्मीर के अचबल में हमला किया था, जिसमें 5 पुलिस जवान शहीद हो गए थे।”

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts