तमिलनाडु पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से दो महिलाओं की मौत, स्टालिन ने जताया शोक

Published On

चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु में धर्मपुरी जिले के नागदासमपट्टी गांव में गुरुवार सुबह एक निजी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से दो महिलाओं की मौत हो गई और अन्य एक कर्मचारी झुलस गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धर्मपुरी जिले के नागदासमपट्टी गांव में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से दो महिलाओं की मौत हो गयी है। मृतकों के पहचान सलेम जिले के नागदासमपट्टी गांव के मुनियाम्मल (65) और मेचेरी इलाके के पलानीअम्मल (50) के रूप में हुई हैं। घायल शिवलिंगम (52) को इलाज के लिए पेनागरम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला

इस बीच मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने महिलाओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मुनियाम्मल और पलानीअम्मल के परिवार के सदस्यों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। स्टालिन ने कहा कि उन्हें जिला कलेक्टर से घटना के बारे में पता चला है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायल कर्मचारी का उचित इलाज प्रदान करने का निर्देश दिया है और मुख्यमंत्री जन राहत कोष से घायल व्यक्ति को भी एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts