मौत का मोड़, अनियंत्रित हुई 2 कारें, 5 दोस्त बनें काल का ग्रास

Published On

सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से उड़े परखच्चे; गोगामेड़ी माथा टेकने आ रहे

हनुमानगढ़। (सच कहूँ न्यूज) हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसे में गूगामेड़ी मंदिर में माथा टेकने आ रहे 5 दोस्तों (Road Accident) की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। मोड़ पर अनियंत्रित होने से इनकी कारें सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:– Delhi Weather: अचानक हुई बारिश से सर छिपाते नजर आए प्रदर्शनकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छानी बड़ी रोही में सड़क हादसे हो गया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो 2 कार सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिरी हुई थी। दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को भादरा अस्पताल में पहुंचा दिया है। घायलों को हरियाणा के हिसार और अग्रोहा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया।

गड्ढे में गिरने से दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी देते हुए एसआई रामकरण ने बताया कि 2 कारों में 10 दोस्त हरियाणा से हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में माथा टेकने आ रहे थे। (Road Accident) राजस्थान में प्रवेश करने के बाद झांसल गांव के पास जैसे ही मोड़ आया, कारें अनियंत्रित हो गईं और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में गिरने से दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के टायर निकल गए और पूरी बॉडी पिचक गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान चतर सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुलेखचंद सैनी निवासी गन्दापुर, विकास उर्फ विक्की पुत्र गुरमेल सिंह जाट निवासी जीवरेड़ी, सचिन पुत्र रामेश्वर दास निवासी घनगौरी, राजन पुत्र श्यामसिंह घनगौरी और नरेंद्र पुत्र जगतसिंह निवासी लाडवा, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं घायलों में साहिल, राहुल, आकाश, अरविंद और विमल शामिल है। घायलों का इलाज हरियाणा के हिसार और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts