अनियंत्रित कार पलटी, निकला सोना

Published On

तीन गंभीर रूप से हुए घायल

कटिहार, एजेंसी।

बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के चेथरिया पीर गांव के समीप आज एक स्कार्पियो से पुलिस ने करीब ढ़ाई किलोग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चेथरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होेकर पलट गया। इस हादसे में वाहन पर सवार तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।

स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां आरंभिक उपचार के बाद दो लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो की जांच की तो उसने दो किलोग्राम 478 ग्राम सोना बरामद किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार लोग पटना के रहने वाले हैं और असम के कामख्या मंदिर पूजा करने के लिए गये थे। इस बात की जांच की जा रही है कि वाहन में इतना सोना आखिर कहां से आया।

 

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts