मानवरहित स्पेसएक्स ड्रैगन कार्गो आईएसएस में पहुंचा

Published On

मॉस्को (एजेंसी)। मानवरहित स्पेसएक्स ड्रैगन कार्गो अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा में खराब मौसम के कारण चार दिन की देरी के बाद सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गया है। नासा ने रविवार को यह जानकारी दी। बयान के अनुसार स्पेसएक्स ड्रैगन कार्गो अंतरिक्ष यान स्वायत्त रूप से स्टेशन के हार्मनी मॉड्यूल के अंतरिक्ष बंदरगाह पर सुबह सात बजकर 39 मिनट पहुंच गया। ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने शनिवार को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी, जिसमें भोजन, वैज्ञानिक प्रयोगों और हार्डवेयर की आपूर्ति सहित 3.5 टन से अधिक सामान भरा हुआ था। अंतरिक्ष यान में सबसे महत्वपूर्ण आईआरओएसए नामक रोलआउट सौर सरणियों की एक नई जोड़ी है, जो आईएसएस के पुराने सौर पैनलों को अपग्रेड करेगा और अंतरिक्ष स्टेशन के ऊर्जा उत्पादन को आधुनिक बनाने में मदद करेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts