भभुआ में महिला की गोली मारकर हत्या

Published On

भभुआ (एजेंसी)।

बिहार में कैमूर जिले के भभुआ नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि वार्ड संख्या 05 निवासी सत्य नारायण प्रसाद की पत्नी सरिता देवी (35) कल रात अपने घर में सो रही थी तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts