हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश NDA to form G...

    NDA to form Government: राजग ने राष्ट्रपति मुर्मु से मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा किया पेश

    NDA to form Government
    NDA to form Government: राजग ने राष्ट्रपति मुर्मु से मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा किया पेश

    NDA to form Government: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह,अमित शाह, तेलुगु देशम पार्टी , जनता दल (यू) तथा गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं ने श्रीमती मुर्मु को केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करने से संबंधित पत्र सौंपा। उ

    ल्लेखनीय है कि मोदी को इससे पहले राजग संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से गठबंधन संसदीय दल का नेता चुना गया। संभावना है कि राष्ट्रपति मोदी को सरकार बनाने के लिए आज शाम तक निमंत्रण पत्र दे सकती हैं। मोदी तथा नयी मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्यों के रविवार शाम को शपथ लेने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में राजग ने 293 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। वर्ष 1962 (पंडित जवाहर लाल नेहरू) के बाद यह पहला अवसर है जब कोई नेता दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here