हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Om Prakash Dh...

    Om Prakash Dhanka: धनखड़ के बड़े बोल-‘ कांग्रेसियों के कारण नेताजी सुभाषचंद्र बोस भारत वापिस नहीं आ सके’

    Om Prakash Dhanka
    Om Prakash Dhanka धनखड़ के बड़े बोल-' कांग्रेसियों के कारण नेताजी सुभाषचंद्र बोस भारत वापिस नहीं आ सके'
    • राम लला को वर्षों तक टैंट व मस्जिद में बैठने के लिए मजबूर किया
    • पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निशाने पर रही कांग्रेस

    सच कहूँ/संदीप सिंहमार।
    Hisar हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के नेतृत्व में आयोजित नलवा हलके का भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ (Om Prakash Dhanka) के निशाने पर विपक्षी दलों के नाम पर सिर्फ कांग्रेस रही। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए कांग्रेस का नाम लिए बिना व्यंग्य बाण छोड़ते हुए यहां तक कह डाला कि इन्हीं के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत वापस नहीं आ सके। धनखड़ ने पूरे सम्मेलन के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सिर्फ इतना ही जिक्र किया।

    इतना ही नहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भगवान राम लला को वर्षों तक टैंट व मस्जिद में बैठने के लिए विपक्षी दल ने मजबूर किया, राम मंदिर का विरोध किया, मंदिर के खिलाफ वकील खड़े किए, इन्हीं के कारण नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत वापिस नहीं आ सके। आज वहीं विपक्षी भगवान राम के नाम के विज्ञापन बना रहे हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप में भगवान राम व उनके मंदिर का विरोध किया।

    कांग्रेसियों को मायावी की संज्ञा | Om Prakash Dhanka

    ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेसियों को मायावी की संज्ञा देते हुए कार्यकर्ताओं से सावधान रहने व जनता को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आपके सामने किसी भी रूप में आ सकते हैं, लेकिन उनसे बचने की जरूरत है। धनखड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। केंद्र सरकार के नौ वर्षों के दौरान लागू की गई कल्याणकारी नीतियों का लाभ प्रत्येक भारतवासी को मिला है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

    भारत सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बना -रणबीर गंगवा | Om Prakash Dhanka

    पन्ना प्रमुख सम्मेलन के आयोजक एवं हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि आज जहां पूरा विश्व महगांई और आर्थिक मंदी से जूझ रहा हैं, वहीं भारत सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बना है। सम्मेलन के आरंभ में उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना के दिवंगतों को श्रद्घासुमन अर्पित किए गए व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सांसद बृजेन्द्र सिंह, डॉ. डीपी वत्स, जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर, मेयर गौतम सरदाना, विधायक विनोद भयाना, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, रणधीर पनिहार, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, पूर्व मंत्री छत्रपाल, पूर्व विधायक वेद नारंग व हिसार विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here