नाइजीरिया में थाना पर हमले की कोशिश विफल, पांच बंदूकधारी ढेर

Published On

आबुजा। नाइजीरिया के दक्षिणी राज्य इमो में एक थाना पर हुए हमले को नाइजीरियाई जवानों और पुलिस विशेष बलों ने विफल कर दिया तथा हमलावर पांच बंदूकधारियों काे मार गिराया। सेना के प्रवक्ता मोहम्मद येरिमा ने बयान जारी कर कहा कि एक गैरकानूनी समूह इंडीजीनस पीपुल ऑफ बियाफ्रा (आईपीओबी) पर हमले को अंजाम देने का संदेह है। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से एक की पहचान आईपीओबी के वरिष्ठ सदस्य, जोसेफ ननाची के रूप में की गयी है। वह देश के अशांत दक्षिणी क्षेत्र में ‘सुरक्षा एजेंसियों और सरकारी प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमलों को अंजाम देता था।

येरिमा के अनुसार आईपीओबी के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया गया है और वह उपयोगी जानकारी के साथ सुरक्षा बलों की सहायता कर रहा है। नाइजीरिया के दक्षिणी हिस्से में हाल के महीनों में पुलिस थानों और जेलों जैसी सुरक्षा संरचनाओं पर बंदूकधारियों के हमलों की कई वारदातें हुयी हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts