श्रीलंका : हरी मिर्च 700 रुपये और आलू 200 रुपये किलो

Published On

कोलंबो। कोरोना महामारी के बीच पड़ोसी देश श्रीलंका मुश्किलों में घिर गया है। देश में हालात इस कदर बेकाबू हो गए हैं कि लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। श्रीलंका दिवालियेपन की कगार पर पहुंच चुका है और खाने-पीने के सामान की खरीद आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। महंगाई के चलते लोग बेबस हो गए हैं। श्रीलंका के एडवोकाटा इंस्टीट्यूट ने महंगाई को लेकर आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें बताया गया है कि खाद्यान्न वस्तुओं की कीमत में एक महीने में ही 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसकी मुख्य वजह सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी बताई जा रही है।

श्रीलंका में 100 ग्राम मिर्च की कीमत जहां 18 (श्रीलंकाई) रुपए थी। वहीं अब ये बढ़कर 71 (श्रीलंकाई) रुपए हो गई है। यानी एक किलो मिर्च की कीमत 710 रुपए हो गई है। एक ही महीने में मिर्च की कीमत में 287 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं बैंगन की कीमतों में 51%, लाल प्याज 40%, बींस, टमाटर के रेटों में 10 प्रतिशत इजाफा हुआ है। इसके साथ ही आलू 200 रुपए किलो मिल रहा है। लोग सूखे दूध तक को तरस गए हैं।

सब्जियों के दाम प्रति किलो (श्रीलंकाई रूपए में)

  • टमाटर —200 रुपए
  • बैंगन –160 रुपए
  • भिंडी —200 रुपए
  • करेला —160 रुपए
  • बींस —320 रुपए
  • बंदगोभी— 240 रुपए
  • गाजर —200 रुपए
  • कच्चा केला —120 रुपए

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts