अमेरिका में खतरनाक हुआ इडा तूफान

Published On

जानलेवा साबित हो सकता है तूफान ‘इडा’: जो बाइडेन

  • 240 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से लुइसियाना तट से टकराया
  • कुछ घंटे पहले ही श्रेणी चार के प्रचंड तूफान में तब्दील हुआ
  • बिजली की आपूर्ति ठप्प

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने चेतावनी दी है कि तूफान ‘इडा’ जानलेवा साबित हो सकता है और साथ ही उन्होंने इससे प्रभावित होने वाले राज्यों को सभी आवश्यक संघीय सहायता उपलब्ध कराने का वादा भी किया है। तूफान ‘इडा’ रविवार को अमेरिका के लुइसियाना राज्य के तट से टकराने से कुछ घंटे पहले ही श्रेणी चार के प्रचंड तूफान में तब्दील हो गया।

यह तूफान 240 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से लुइसियाना तट से टकराया। इस बीच अमेरिका में लुइसियाना राज्य के न्यू आॅरलियन्स शहर में तूफान ‘इडा’ के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। न्यू आॅरलियन्स शहर के आपातकालीन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर में अब बिजली की आपूर्ति केवल जनरेटर के माध्यम से ही हो पा रही है।

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में ‘इडा’ के कारण बिजली आपूर्ति बाधित

अमेरिका में लुइसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स शहर में तूफान ‘इडा’ के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। न्यू ऑरलियन्स शहर के आपातकालीन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर में अब बिजली की आपूर्ति केवल जनरेटर के माध्यम से ही हो पा रही है। गौरतलब है कि अमेरिका में तूफान ‘इडा’ श्रेणी चार के प्रचंड तूफान में बदल गया है, जिससे लुइसियाना के तटीय क्षेत्र में भारी तबाही की आशंका जताई गई है।

तूफान इडा के कारण लुइसियाना में पहली मौत

अमेरिका के लुइसियाना राज्य में तूफान इडा के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी। तूफान के चलते यह पहली मौत है। एसेंशन पैरिश शेरिफ कार्यालय (एपीएसओ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) के अनुसार, इडा रविवार को श्रेणी 2 के तूफान में बदलकर कमजोर हो गया, लेकिन लुइसियाना में 177 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवाओं के साथ अभी भी तूफान का खतरा बना हुआ है। राष्ट्रपति जो बिडेन ने चेतावनी दी है कि तूफान ‘इडा’ जानलेवा साबित हो सकता है और साथ ही उन्होंने इससे प्रभावित होने वाले राज्यों को सभी आवश्यक संघीय सहायता उपलब्ध कराने का वादा भी किया है।

तूफान ‘इडा’ रविवार को अमेरिका के लुइसियाना राज्य के तट से टकराने से कुछ घंटे पहले ही श्रेणी चार के प्रचंड तूफान में तब्दील हो गया। यह तूफान 240 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से लुइसियाना तट से टकराया। इस बीच अमेरिका में लुइसियाना राज्य के न्यू आॅरलियन्स शहर में तूफान ‘इडा’ के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। न्यू आॅरलियन्स शहर के आपातकालीन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि शहर में अब बिजली की आपूर्ति केवल जनरेटर के माध्यम से ही हो पा रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Latest News

भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तारी भगवा पार्टी का पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का जीता-जागता सबूत: कुलदीप धालीवाल
AC Care Tips: AC से आ रही है गर्म हवा? अपनाएं ये आसान टिप्स, मिनटों में बर्फ जैसा ठंडा हो जाएगा कमरा
Haryana Highway News: हरियाणा के सरसा से राजस्थान के बीच से निकलेगा ये नया हाईवे, किसानों की जमीन के रेट होंगे महंगे, इन गांवों और कस्बों की हो गई मौज
BPL Card Apply: BPL राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! जानिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या-क्या मिलते हैं फायदे
Symptoms of lung nodules: फेफड़ों में ऐसी गांठ छीन लेती है जिंदगी के ठाठ! जानें किस खतरनाक बीमारी का देती है सिग्नल

Related Posts