हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश पूर्व मुख्यमं...

    पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के निधन पर नीतीश ने शोक व्यक्त किया

    Nitish condoles the demise of former Chief Minister Madan Lal Khurana

    खुराना काफी समय से बीमार थे और शनिवार की देर रात दिल्ली में उनका निधन हो गया

    पटना (एजेंसी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के निधन पर आज गहरा शोक व्यक्त किया। कुमार ने यहां अपने शोक संदेश में कहा है कि मदन लाल खुराना के रूप में देश ने एक बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने कहा कि श्री खुराना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था।

    इसके अलावा वह राजस्थान के राज्यपाल के तौर पर भी अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुराना के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। गौरतलब है कि खुराना काफी समय से बीमार थे और शनिवार की देर रात दिल्ली में उनका निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो